कंडोलिया खेल मैदान में ब्लाकस्तरीय खेल महाकुंभ का आयोजन
पौड़ी
कंडोलिया खेल मैदान में ब्लाकस्तरीय खेल महाकुंभ का आयोजन किया गया। महाकुंभ के तहत दौड़, लंबी कूद आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
बुधवार को कंडोलिया मैदान में ब्लाकस्तरीय खेल महाकुंभ शुरू हो गया। पहले दिन अंडर 17 बालिका वर्ग की 3 हजार मी दौड़ में खुशबू ने पहला, महक नेगी ने दूसरा व हिमानी ने तीसरा स्थान पाया। बालक वर्ग में धर्मेश जवाड़ी पहले, अनिकेत दूसरे व अंकित सिंह तीसरे स्थान पर रहे। अंडर 14 बालिका लंबीकूद में तानिया रावत पहले, कोमल दूसरे, अर्चना नेगी तीसरे, अंडर 17 बालक 100 मी दौड़ में शौर्य रौथाण ने पहला, करण ने दूसरा, अश्विन ने तीसरा, बालिका वर्ग में रेशमा ने पहला, सोनाक्षी ने दूसरा, दीपिका ने तीसरा स्थान पाया। अंडर 14 बालक के 60 मी में वेदांश ने पहला, दीपक रावत ने दूसरा व प्रवीन रावत ने तीसरा, बालिका में याचिका पहले, कोमल दूसरे व दीपांशी तीसरे स्थान पर रहे। अंडर 14 बालिका के 600 मी में दीपांशी पहले, चांदनी दूसरे, बबीता तीसरे, बालक वर्ग में ऋषभ ने पहला, नमन ने दूसरा व आशुतोष ने तीसरा स्थान हासिल किया। इससे पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ ब्लाक प्रमुख दीपक कुकशाल ने किया। विजेता प्रतिभागियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर जिला युवा कल्याण अधिकारी रविंद्र कुमार सिंह, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी नरेश रावत, राजेंद्र सिंह रावत, नरेश जुयाल, जितेंद्र राय, रजनीश अंथ्वाल, देवेंद्र सिंह, कमलकिशोर उप्रेती आदि शामिल रहे।
