बाइक सवारों ने युवती का मोबाइल लूटा
देहरादून। सड़क किनारे खड़ी एक युवती का बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल लूट लिया। इस संबंध में सिमरित कौर निवासी रेसकोर्स ने डालनवाला थाने को शिकायत की है। उनका कहना है कि बुधवार शाम करीब पौने पांच बजे उनकी बेटी का सूरी चौक के पास दो युवकों ने मोबाइल लूट लिया। इंस्पेक्टर डालनवाला राकेश साह ने बताया कि महिला की शिकायत पर लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी कैमरा की फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
