मतदाता पंजीकरण में सहयोग करें राजनैतिक दल

देहरादून। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. वी षणमुगम ने राजनैतिक दलों से मतदाता पंजीकरण में सहयोग की अपील की है। उन्होंने प्रस्तावित नए मतदेय स्थलों को लेकर भी दलों के साथ विचार विमर्श किया है। लोकसभा चुनाव तैयारी क्रम में शुक्रवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ वी षणमुगम ने भाजपा, कांग्रेस, आप, बसपा सहित मान्यता प्राप्त दलों के प्रतिनिधियों के साथ विचार विमर्श किया। षणमुगम ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के संशोधित कार्यक्रम के अनुसार मतदेय स्थलों का निर्धारण कार्य नौ अक्तूबर तक किया जाना है, इसके बाद 27 अक्तूबर को एक जवरी 2024 के आधार पर तैयार प्रारंभिक वोटर लिस्ट जारी करते हुए, इस पर नौ दिसंबर तक दावे आपत्तियां मांगी जाएंगी। इस दौरान चार- पांच और 25 – 26 नवंबर को मतदाता पंजीकरण के लिए विशेष कैम्प लगाए जाएंगे। इसी आधार पर पांच जनवरी को अंतिम वोटर लिस्ट प्रकाशित की जाएगी। उन्होंने कहा कि मतदाता पंजीकरण के साथ ही लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करने में राजनैतिक दल अहम भूमिका निभा सकते हैं। बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय जोगदंडे, भाजपा कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल, आम आदमी पार्टी के प्रदेश समन्वयक जोत सिंह बिष्ट, संजीव विज, राजीव शर्मा उपस्थित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *