आपदा प्रबंधन मद से फेयर वेदर रोड़ निर्माण की मांग

कोटद्वार। कोटद्वार बचाओ संघर्ष समिति ने वर्षाकाल में मालन नदी पुल के टूटे पुल के विकल्प के रूप में आपदा प्रबंधन मद से फेयर वेदर रोड निर्माण की मांग की है। इस संबध में उपजिलाधिकारी के माध्यम से जिलाधिकारी को प्रेषित ज्ञापन में समिति पदाधिकारियों ने कहा है कि पुल के टूटने के बाद से ही भाबर की जनता को आवाजाही में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भाबर की जनता को तीन से चार किमी. की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। ऐसे में प्रशासन को टूटे पुल के विकल्प के रूप में मोटाढ़ाक-हल्दूखाता के बीच क्षतिग्रस्त पुल के समानान्तर आपदा प्रबंधन या अन्य मद से तत्काल फेयर वेदर रोड़ का निर्माण कराना चाहिए ताकि भाबर की जनता को परेशानी का सामना न करना पड़े। ज्ञापन प्रेषित करने वालों में समिति संयोजक नागेंद्र उनियाल, पी एल खंतवाल, चिंतामणी देवलियाल, केशीराम निराला, धरजधर बछवाण और गोविंद डंडरियाल आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *