सिमरन चौधरी ने जीता मिस नार्थ इंडिया 2023 का खिताब

देहरादून। हिमालयन बज़ ने उत्तराखंड कॉउचर वीक के सहयोग से अशोक स्पा एंड रिसॉर्ट्स में मिस नॉर्थ इंडिया 2023 के फिनाले की मेजबानी की। जिसमें सिमरन चौधरी को मिस नार्थ इंडिया 2023 के खिताब से नवाज़ा गया। अंजलि आर्य फर्स्ट रनर-अप व दिव्या राणा सेकेंड रनर-अप रहीं। शो के दौरान जूरी के रूप में मिस नार्थ इंडिया 2021 सुहाना लेटका और मिस्टर अर्थ एम्बैसडर 2017 अभिषेक कपूर शामिल रहे। फैशन समारोह की शो स्टॉपर मिस उत्तराखंड 2023 साइना रौतेला, मिस्टर उत्तराखंड 2023 तुषार शाही और मिस्टर उत्तराखंड 2022 आदित्य भट्ट रहे। हिमालयन बज के संस्थापक अनिरुद्ध बडोला ने कहा उत्तराखंड में फैशन प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *