नेत्र शिविर में मरीजों की आंखों की जांच की

नई टिहरी(

नरेन्द्रनगर विधानसभा के नगर पंचायत गजा में हंस फाउंडेशन की ओर से निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजित किया गया। शिविर में नेत्र जांच हेतु 130 लोगों ने पंजीकरण कराया है। नपं गजा अध्यक्ष मीना खाती के सहयोग से संचालित नेत्र जांच शिविर में 28 महिला और पुरुषों के आंखों की जांच के बाद चिकित्सकों ने ऑपरेशन करने की बात कही। डॉक्टर अमित रावत और हेल्थ कोआर्डिटर मुकेश नेगी ने बताया कि जिन लोगों के आंखों का ऑपरेशन किया जाना है उन सभी को आगामी 28 अक्तूबर को पौड़ी स्थित सतपुली हंस अस्पताल में ले जाया जाएगा। बताया शिविर में 29 लोगों को चश्मा और दवाइयां दी गईं। डॉक्टरों ने मरीजों को आंखों की देखभाल आदि के बारे में भी जानकारी दी। सेवा भारी के जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र खाती ने निशुल्क शिविर के लिये हंस फांउडेशन का आभार जताया। मौके पर केदार सिंह, रतन सिंह रावत , दिनेश प्रसाद उनियाल, वीर सिंह असवाल, गजे सिंह, लखन पाल सिंह, महेश सिंह, बलवंत चौहान सहित कई लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *