8 अक्तूबर को स्वतंत्रता सेनानी एवं उत्तराधिकारी की बैठक
नई टिहरी
स्वतंत्रता सेनानी एंव उत्तराधिकारी कल्याण समिति टिहरी की 8 अक्तूबर रविवार को सामुदायिक मिलन केंद्र नई टिहरी बौराड़ी में बैठक होगी। संगठन के जिलाध्यक्ष प्रीति सिंह चौहान ने बताया कि बैठक में प्रांतीय अध्यक्ष एवं अन्य प्रांतीय पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। बताया बैठक में स्वतंत्रता सेनानी एंव उनके उत्तराधिकारियों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की जाऐगी। उन्होंने समस्त स्वतंत्रता सेनानी एंव उनके समस्त उत्तराधिकारियों को बैठक में आवश्यक रुप से उपस्थित होने को कहा है।
