मंडी शुल्क माफ करने की मांग उठाई

रुड़की

भारतीय किसान क्लब के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम एक पत्र लिखकर अनाज, गुड़ और शक्कर आदि से मंडी शुल्क पूरी तरह माफ करने की मांग की है। भारतीय किसान क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी कटार सिंह ने कहा कि अनाज, गुड़ तथा शक्कर आदि पर सरकार द्वारा ढाई प्रतिशत मंडी शुल्क वसूला जा रहा है। जबकि अधिनियम के तहत मंडी शुल्क डेढ़ प्रतिशत लेने का प्रावधान है। उन्होंने बताया कि पूर्व में दिल्ली बॉर्डर पर किसानों द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया था। उस समय केंद्र सरकार द्वारा घोषणा की गई थी कि किसानों द्वारा उत्पादित फसलों पर कोई भी मंडी शुल्क नहीं लगेगा। लेकिन बाद में सरकार ने फिर से मंडी शुल्क लेना शुरू कर दिया। कहा कि कुछ बड़े व्यापारी अधिकारियों से मिलकर मंडी शुल्क की चोरी भी कर रहे हैं। कहा कि गेहूं, धान तथा अन्य अनाजों से मंडी शुल्क हटाकर अपने उत्पाद को देश में कहीं भी बेचने की छूट किसान को देनी चाहिए। उन्होंने झबरेड़ा में स्थित कृषि मंडी समिति में धान और गुड़ का क्रय-विक्रय शुरू करने के लिए सरकार को व्यापारियों का सहयोग करने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *