गन्ने के दाम छह सौ रुपये प्रति कुंतल करने की मांग

रुड़की

भारतीय किसान यूनियन वर्मा ने शनिवार को बैठक का आयोजन किया। बैठक को संबोधित करते हुए भाकियू वर्मा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने कहा कि किसान देश की रीड़ हैं। देश में किसान की फसलों का लाभकारी मूल्य तो दूर लागत मूल्य भी सरकार नहीं दिला पा रही है। जिसके कारण देश का अन्नदाता कर्ज के बोझ में आत्महत्या कर रहा है। गन्ना किसानों को गन्ने का लाभकारी मूल्य ₹600 कुंतल दिया जाए। बैठक की अध्यक्षता राजेंद्र चौधरी ने की। संचालन सहदेव त्यागी ने किया। बैठक में भाकियू वर्मा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष फिरोज खान, प्रदेश सचिव अर्जुन सिंह, डॉ. मनीष, नीरज सैनी, प्रधान सुधीर चौधरी, अजय चौधरी, महबूब हसन, हाजी बुद्धू हसन, मोहम्मद वसीम जहीरपुर, प्रदीप गुर्जर, फौजी सुखपाल गुर्जर, ऋषिपाल प्रधान आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *