बडालू-बर्तीयकोट सड़क हेतु 6 करोड़ की धनराशि स्वीकृत होने ग्रामीणों में ख़ुशी की लहर

पिथौरागढ़

बडालू-बर्तियाकोट चार किलोमीटर सड़क निर्माण के लिए 6 करोड़ की धनराशि स्वीकृत होने ग्रामीणों में ख़ुशी की लहर है। सड़क निर्माण के लिए स्वीकृत होने पर बर्तीयाकोट व् बडालू के ग्रामीणों ने स्थानीय विधायक विशन सिंह चुफाल को मिठाई खिलाकर आभार जताया प्रधान दिवाकर जोशी ने बताया की सड़क निर्माण की मांग ग्रामीण विगत कई वर्षो से कर रहे थे विधायक चुफाल के सहयोग से 4 किलो मीटर सड़क की स्वीकृति के साथ प्रथम क़िस्त के रूप में निर्माण कार्यदाई संस्था आरडब्लूडी को एक करोड़ साथ लाख की धनराशि प्राप्त हो चुकी है जल्द विभाग टेंडर प्रसारित कर निर्माण कार्य करेगा विधायक विशन सिंह चुफाल ने बताया की बर्तीयाकोट के ग्रामीणों के लगातार मांग थी जिसे स्वीकृति मिली है। सड़क निर्माण से स्थानीय संसाधनों का उपयोग करते हुए हुए स्थानीय उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा व ग्रामीण आजीविका को बेहतर बाजार मिलेगा व आम जनमानस की आजीविका में बृद्धि होगी। सड़क स्वीकृत होने पर ललित मेहता, संजीव जोशी, योगेश चन्द,लक्ष्मण चन्द, सोनू चन्द, कृष्णमणि भट्ट, देवेन्द्र चन्द, शुभम चन्द ने मिठाई खिलाकर आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *