सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने की खाद्य पूर्ति कार्यालय में बैठक
पिथौरागढ़
सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने मानदेय व लंबित पडे बिलों के भुगतान को लेकर खाद्य पूर्ति कार्यालय में बैठक की। सोमवार को सोरघाटी सस्ता गल्ला विक्रेता कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष मनोज पाण्डेय ने कहा कि लंबित बिलों के भुगतान व मानदेय की मांग को लेकर खाद्य मंत्री रेखा आर्या के साथ वार्ता की गई। जिसमें उन्होंने सभी संगठनों के साथ खुली बैठक करने का निर्णय लिया गया है। इस दौरान सुरेंद्र सिंह,मनोज सिंह,राजेंद्र सिंह,रविंद्र सिंह,दीप चंद जोशी,कैलाश उप्रेती,कैलाश चंद्र उप्रेती मौजूद रहे।
