मांगों को लेकर अधिशासी अभियंता को दिया ज्ञापन
रुद्रप्रयाग(
ठेकेदारी प्रथा श्रमिक संगठन ने विभिन्न समस्याओं को लेकर जल संस्थान के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपा। जिसमें उन्होंने श्रमिकों के विभिन्न समस्याओं के निराकरण करने की मांग की। अधिशासी अभियंता को दिए ज्ञापन में संगठन के अध्यक्ष गिरीश नेगी, सचिव अनूप सिंह बिष्ट, कोषाध्यक्ष संतोष भट्ट, राजेंद्र गोस्वामी व राजीव भारती ने कहा कि पूर्व में विभागीय अधिकारियों से हुई वार्ता में उन्हें ठेकेदारी प्रथा में कार्यरत सभी श्रमिकों समस्याओं का समझौता कराए जाने का आश्वासन दिया गया है। लेकिन वह अभी तक लागू नहीं हो पाया है। उन्होंने प्रत्येक माह श्रमिकों का मानदेय ठेकेदार के माध्यम से उनके बैंक खातो में डालने, ठेकेदार की ओर से प्रत्येक श्रमिक का बीमा व पीएसआई करने, योजना पर कार्यरत श्रमिकों की मृत्यु के पश्चात उनको आर्थिक सहायता देने, राज्य सरकार के अनुसार प्रत्येक श्रमिक को न्यूनतम मजदूरी देने, प्रत्येक वर्ष में प्रत्येक श्रमिक की वेतन वृद्धि का आश्वासन व श्रमिक को ठेकेदार/विभाग प्रत्येक माह का कार्यानुभव प्रमाण पत्र देने की मांग की।
