प्राथमिक विद्यालय जाजरचिंगरी में बच्चों के लिए हुआ गढ़भोज
पिथौरागढ़(
जनपद के मूनाकोट ब्लॉक में मंगलवार को राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय में छात्र-छात्राओं के लिए विशेष गढ़भोज का आयोजन किया गया। इसमें अध्यापकों ने छात्रों को मोटे अनाजों के गुणों के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर भोजनमाताओं ने स्थानीय स्तर पर उत्पादित अनाजों से मडुवा के बिस्कुट, मास के बड़े, झिगोंरा की खीर, बाजरे का हलुवा, कद्दू की सब्जी, कचनार का रायता, भट के डुबके आदि व्यंजन तैयार कर विद्यार्थियों को परोसा।
