पौड़ी परिसर में छात्रसंघ चुनाव आज, तैयारियां पूरी

पौड़ी

बीजीआर परिसर में शनिवार को होने वाले छात्रसंघ चुनाव को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। छात्रसंघ चुनाव को लेकर जिला प्रशासन व परिसर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। प्रशासन के मुताबिक छात्रसंघ चुनाव को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। पौड़ी परिसर में शनिवार को चार पदों के लिए नौ प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा। छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर एबीवीपी प्रत्याशी अमन कुमार, एनएसयूआई के अर्जुन गोदियाल व निर्दलीय प्रत्याशी ऋतिक सिंह असवाल के बीच मुकाबला होगा। वहीं, सहसचिव पद पर एबीवीपी के देव कुमार और एनएसयूआई की हिमानी, कोषाध्यक्ष पद पर एनएसयूआई की विद्या व निर्दलीय प्रत्याशी लविश नेगी, यूआर में एनएसयूआई के अमन नयाल व निर्दलीय प्रत्याशी विनय रावत के बीच मुकाबला होगा। वहीं, उपाध्यक्ष पद पर आर्यन के एकमात्र प्रत्याशी रोहित कुमार, सचिव पद पर आर्यन के प्रत्याशी रितिक रावत व छात्रा प्रतिनिधि पर खुशी का नामांकन होने के चलते इनका निर्विरोध चुना जाना तय है। एसएसपी पौड़ी श्वेता चौबे ने बताया कि श्रीनगर व पौड़ी परिसर में होने वाले छात्रसंघ चुनाव को शांतिपूर्वक संपंन करवाने को लेकर सीओ से लेकर थानाध्यक्षों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *