राइंका जालली में गणित दीवार पत्रिका का संपादन

अल्मोड़ा। अटल उत्कृष्ट राइंका जालली में शिक्षक ललित मोहन सिंह ने छात्रों को गणित शिक्षण के लिए गणित दीवार पत्रिका का संपादन किया है। हर वर्ष की तरह इस बार भी छात्रों ने गणित दीवार पत्रिका निर्माण किया। इससे गणित विषय की छात्र-छात्राओं को सरलतम विधि से बोर्ड परीक्षाओं के पेपर हल करने में मिलती है। इससे छात्र अच्छे अंकों और श्रेणी में उत्तीर्ण होते हैं। शिक्षक ललित मोहन सिंह विद्यालय में दीवार पत्रिका, टीएलएम फाइल, मैथ्स प्रोजेक्ट, ग्रेट मैथमेटिशियन फाइल, फॉर्मूला डायरी, टीएमएम टॉयज के अलावा एक्स्ट्रा एक्टिविटीज नवाचार के कार्य करवाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *