सड़क पर गंदगी फैला रही ट्रॉली पकड़ी, पांच हजार का चालान

काशीपुर

पॉलीथिन युक्त कूड़ा निस्तारण को ले रहे ट्रैक्टर ट्रॉली से कूड़ा सड़क पर बिखरने पर पालिका टीम ने ट्रैक्टर ट्रॉली के चालक को कड़ी फटकार लगाते हुए पांच हजार का नगद चालान किया है। चेयरमैन गुरजीत सिंह ‘गित्ते के दिशा निर्देशन में पालिका टीम ने कार्रवाई करते हुए बेरिया रोड पर पॉलीथिन युक्त कचरे से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पकड़ी। टीम ने पाया, ट्रॉली क्षतिग्रस्त होने के साथ कूड़ा मार्ग पर गिरता हुआ जा रहा है। इस पर टीम ने ट्रैक्टर ट्रॉली के चालक को फटकार लगाते उसका पांच रुपये का नगद चालान किया। टीम में लेखाकार कैलाश जोशी, अखिल भारतीय सक्सेना, लिपिक संतोष कुमार, सफाई नायक कुन्दन सिंह, मन्नू शर्मा आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *