बुनियादी साक्षरता-संख्या ज्ञान और स्कूल सुरक्षा पर शिक्षकों दिया प्रशिक्षण

अल्मोड़ा। बुनियादी साक्षरता, संख्या ज्ञान और स्कूल सुरक्षा का छह दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन हो गया है। शनिवार को खंड शिक्षा अधिकारी विनय आर्य ने शिक्षकों को बुनियादी साक्षरता और विद्यालय सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण बातें बताईं। उन्होंने प्रशिक्षण का लाभ लेने वाले शिक्षकों से कहा कि शिविर में सीखे गये कौशलों को विद्यालय तक पहुंचाएं। नोडल अधिकारी जीआईसी भूल खर्कवाल गांव के प्रधानाचार्य भूपेंद्र बजेठा ने बुनियादी साक्षरता में शिक्षक प्रशिक्षण के महत्व पर चर्चा की। मास्टर ट्रेनर अनिल कांडपाल, भुवन बोरा, गोकुल चंद्र, संदीप आदि ने विचार रखे। शिविर में ताकुला विकासखंड के अलग-अलग विद्यालयों के 36 शिक्षकों ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *