मोबाइल लूट के आरोपी की जमानत मंजूर
काशीपुर
द्वितीय एडीजे की अदालत ने मोबाइल लूटने के आरोपी की जमानत मंजूर कर ली है। बीती 26 अगस्त को मोहल्ला काजीबाग निवासी प्रेम सिंह पुत्र भीम सिंह ने कोतवाली में दो बाइक सवारों पर मोबाइल लूटने के आरोप को केस दर्ज कराया। इसके बाद पुलिस ने 30 अगस्त को आईटीआई थाना क्षेत्र के कटैया निवासी बलविंदर सिंह उर्फ सोनू पुत्र दर्शन सिंह घोड़ा को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर मोबाइल बरामद किया। आरोपी के अधिवक्ता अजय अरोरा ने उसकी जमानत को कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया। जिसे कोर्ट ने सुनवाई के बाद स्वीकार कर लिया।
