अवैध प्लाटिंग पर चली जेसीबी
काशीपुर
जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण ने बिना मानचित्र स्वीकृत कराये हो रही अवैध प्लाटिंग को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। प्राधिकरण के संयुक्त सचिव अभय प्रताप सिंह ने बताया कि ग्राम बसई में रजा हुसैन हसनैन व इम्लाक हुसैन द्वारा अवैध प्लाटिंग की जा रही थी। जिसका प्राधिकरण में वाद चल रहा था। जिसमें ध्वस्तीकरण के आदेश दिये गये थे। गुरुवार को प्राधिकरण की टीम ने पुलिस बल के साथ जेसीबी से अवैध प्लाटिंग में बनाई गई कच्ची व पक्की सड़कों को खोद कर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। संयुक्त सचिव ने बताया कि बिना मानचित्र स्वीकृत किये हो रही अवैध प्लाटिंग व निर्माण पर आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
