सट्टे की खाईबाड़ी करता आरोपी गिरफ्तार

रुद्रपुर

रम्पुरा चौकी पुलिस ने सट्टे की खाईबाड़ी करते एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 1270 की नगदी और एक फोन बरामद हुआ है। रम्पुरा चौकी प्रभारी केसी आर्या ने बताया कि बुधवार रात गश्त के दौरान एक युवक सत्ता चौराहा रम्पुरा में सट्टे की खाईबाड़ी करते मिला। पुलिस को देखकर उसने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस कर्मियों ने उसे दबोच लिया। उसने अपना नाम मंगल पुत्र तिरखा निवासी वार्ड नंबर 24 रम्पुरा बताया। उसके पास से पुलिस को 1270 की नगदी और एक फोन बरामद हुआ। मोबाइल की जांच में अर्जुन नाम का एक नंबर मिला। इसमें मंगल को एक मोबाइल नंबर देकर रुपये डालने को कहा गया था। जब मंगल से पूछा तो उसने बताया कि अलग-अलग जगह से सट्टे के रुपये एकत्र कर एक नंबर में भेजे जाते हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *