ओबीसी जनगणना सर्वें पर किया मंथन

श्रीनगर गढ़वाल

ओबीसी आरक्षण को लेकर एकल सदस्यीय समर्पित आयोग व पिछड़ा वर्ग शहरी विकास विभाग की बैठक में जनप्रतिनिधियों ने आयोग के सामने अपनी समस्याएं व सुझाव रखे। इस मौके पर ओबीसी जनगणना सर्वें की रिपोर्ट पर चर्चा एवं मंथन किया गया। समर्पित आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति बीएस वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में नगर पालिका देवप्रयाग व नगर पंचायत कीर्तिनगर के अधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान पिछड़ा वर्ग के लिए काम करने वाले विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने आयोग के सामने अपनी समस्याएं व सुझाव रखे। मौके पर सहायक निदेशक शहरी विकास विनोद कुमार, पालिका अध्यक्ष केके कोटियाल, ईओ रघुवर राय, कीर्तिनगर नगर पंचायत अध्यक्षा कैलाशी देवी जाखी, ईओं आरएस सजवाण, सभासद विकास दुमागा, अजय रावत, जगदम्बा कुमांई, दीपा देवी, रूपेश गुसांई, संगीता ध्यानी, कमला डंगवाल सहित आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *