बैठक में पिछड़ा वर्ग की सूची को किया सत्यापित

नई टिहरी

ओबीसी आरक्षण को लेकर एकल सदस्यीय समर्पित आयोग व पिछड़ा वर्ग शहरी विकास विभाग की बैठक में जनप्रतिनिधियों ने आयोग के सामने अपनी समस्याएं व सुझाव रखे। न्यायमूर्ति (भूतपूर्व ) बीएस वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में नगर पालिका देवप्रयाग व नगर पंचायत कीर्तिनगर के पिछड़ा समुदाय ने भाग लिया। इस दौरान पिछड़ा वर्ग के लिए काम करने वाले विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने आयोग के सामने अपनी समस्याएं व सुझाव रखे। बैठक में आंगनवाडी के माध्यम से बनी दोनों निकाय के पिछड़े वर्ग की सूची को भी सत्यापित किया गया। बैठक में पिछड़ा समुदाय के लोगों से उनके नाम आदि शामिल किये जाने बाबत अनापति भी ली गयी। बैठक का मुख्य उद्देश्य स्थानीय स्तर पर अब तक पिछड़ा वर्ग की आंगनबाड़ी स्तर पर जानकारी के साथ ही जनसंख्या आदि बिन्दुओं पर भी विस्तार से डाटा तैयार कर सरकार को भेजा जाना है। इस मौके पर सहायक निदेशक शहरी विकास विनोद कुमार, पालिका अध्यक्ष केके कोटियाल, ईओ रघुवर राय आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *