मां भगवती का विशाल जागरण 28 को

देहरादून

दुर्गा वाहिनी समिति के तत्वावधान में विगत कई सालो से लगातार होने वाला मां भगवती का विशाल जागरण इस वर्ष 28 अक्टूबर को शाम नौ बजे से जोत प्रज्जवलित कर की जायेगी। यहां जानकारी देते हुए समिति के अध्यक्ष प्रवीन त्यागी टीटू ने बताया कि दुर्गा वाहिनी समिति द्वारा वर्ष भर अनेक प्रकार के आम जनमानस से जुड़े धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहा है। उन्होंने कहा कि जिसमंे भागवत, राम कथा जैसे कार्यक्रम हाल ही में संपन्न किए गए हैं। उन्होंने बताया कि इस बार होने वाला 30 वां विशाल भगवती जागरण 28 अक्टूबर को शाम नौ बजे को एमडीडीए कालोनी में आयोजित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि 29 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से विशाल भंडारा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *