डोनल ने हेयर ओपन किए, तस्वीरें देख उड़े फैंस के होश

नई दिल्ली

बिग बॉस ओटीटी में डोनल बिष्ट लोगों को खूब पसंद आई थीं। हालांकि वो कम वोट्स की वजह से जल्दी घर से आउट हो गईं। टीवी सीरियल से ज्यादा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली डोनल बिष्ट ने अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में डोनल ट्रांसपेरेंट ड्रेस पहने नजर आईं। इन तस्वीरों में डोनल बिष्ट सफेद रंग की ऑफ शोल्डर ट्रांसपेरेंट गाउन पहने हुई हैं। जिसमें वो बला की खूबसूरत लग रही हैं। लुक की बात की जाए तो डोनल ने हेयर ओपन किए हुए हैं और लाइट मेकअप में बला की खूबसूरत लग रही हैं।
इन तस्वीरों को डोनल बिष्ट ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में स्टार का आइकन बनाया। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस खड़े होकर अलग-अलग स्टाइल में पोज देती हुई दिखाई दीं। डोनल बिष्ट टेलीविजन एक्टर और मॉडल हैं। इन्होंने टीवी सीरियल श्एक दीवाना थाश् में शरण्या और श्रूप- मर्द का नया स्वरूपश् में इशिका पटेल की भूमिका निभाई थी। इस सीरियल में डोनल की एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था। डोनल छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने कई टीवी सीरियल्स में अभिनय किया और छोटे पर्दे पर दर्शकों के दिलों को जीता है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2015 में सीरियल श्एयरलाइंसश् से की थी। इसके बाद इसी साल श्ट्व्स्टि वाला लवश् में लीड रोल डॉक्टर शेली के रूप में दिखीं। बहुत ही कम लोग जानते होंगे कि एक्ट्रेस बनने से पहले डोलन पत्रकार भी रह चुकी हैं। डोनल ने एक टीवी न्यूज चौनल में पत्रकार के तौर पर काम किया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *