जरूरतमंदों को बांटा राशन

देहरादून

नगर निगम की वरिष्ठ पार्षद अमिता सिंह की ओर से मंगलवार को प्रेमनगर स्थित सनातन धर्म मंदिर में जरूरतमंद लोगों को राशन वितरण किया गया। उन्होंने बताया कि कोरोना काल में दिक्कतों का सामना कर रहे लोगों को हर संभव मदद की जा रही है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि समस्त संगठनों को इस समय दिक्कतों का सामना कर रहे लोगों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष अनीता मल्होत्रा, अंजली शर्मा, बरखा कालरा, मुकेश शर्मा, स्पर्श पाठक, एकता पाठक, दीपेंद्र सिंह, अरुण वैश, जोगेंद्र मल्होत्रा आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *