राशन डीलरों को करें कोरोना वारियर्स घोषित – चिकित्सा व आर्थिक सुरक्षा कवच मुहैया कराई जाए

देहरादून

राशन विक्रेताओं को कोरोना वारियर्स घोषित करते हुए उन्हें चिकित्सा व आर्थिक सुरक्षा कवच मुहैया कराई जाए। इस संबंध में उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी व जिला सहकारी बाजार के अध्यक्ष वीरेंद्र पोखरियाल व सामाजिक कार्यकर्ता वी वीरू बिष्ट ने जिला अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को ज्ञापन प्रेषित किया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा राशन विक्रेताओं को कोरोना वारियर्स घोषित करते हुए उन्हें चिकित्सा व आर्थिक सुरक्षा कवच से जोडऩे का आदेश जारी किया गया था। इसके बावजूद भी किसी राशन विक्रेता को इस सुविधा का लाभ अभी तक नहीं मिल पाया है। जबकि हजारों राशन विक्रेता इस संक्रमण काल में अपने जान को जोखिम में डालकर आम जनमानस को राशन उपलब्ध करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राशन विक्रेताओं द्वारा निभाई जा रही सामाजिक जिम्मेदारी को देखते हुए सरकार अपने पूर्व में घोषित आदेश का पालन करते हुए डीलरों को लाभ देना चाहिए। उन्होंने मृतक राशन डीलरों के आश्रितों के नाम पर राशन की दुकान हस्तांतरित करते हुए प्रत्येक मृतक के आश्रित को 10 लाख रुपए सुरक्षा कवच की मांग की। ज्ञापन देने वालों में दीवान बिष्ट, आशीष देसाई, कैलाश बाल्मिकी, आशीष उनियाल, राजेश थापा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *