135 घरों तक पहुंचाया राशन

देहरादून

छावनी परिषद गढ़ी के नवनिर्तमान सभासद विनोद पंवार ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर लगातार जरूरतमंदों के बीच राशन का वितरण कर रहे हैं। पंवार ने बताया कि मंगलवार को वे वार्ड एक के विंग नंबर एक, दो, पांच और सात के साथ ही वाल्मीकि बस्ती में रहने वाले जरूरतमंदों के बीच राशन का वितरण किया। उन्होंने बताया कि 135 घरों में राशन किट सामग्री पहुंचाते हुए लोगों की मदद की। कैंट बोर्ड के अस्थाई अस्पताल के निर्माण कार्य में भी इन्होंने सहयोग किया है। इस अवसर पर मोहित पंवार,पंकज, आशीष, उदित, शुभम आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *