अरव अंडर 14 राष्ट्रीय बास्केटबॉल खेलेंगे

नई टिहरी

चंबा के माउंट कार्मल स्कूल में कक्षा 9वीं में पढ़ाने वाले जौनपुर ब्लॉक के ग्राम सुनाऊ निवासी अरव गुसाईं आईसीएसई बोर्ड के तत्वाधान में राष्ट्रीय बास्केटबॉल चैंपियनशिप में उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश राज्य की संयुक्त टीम से प्रतिभाग करेंगे। अंडर-14 बालक वर्ग की राष्ट्रीय जूनियर बास्केटबॉल प्रतियोगिता तमिलनाडु में शुक्रवार से शुरू हो रही है। छात्र अरव के चयन पर क्षेत्रीय लोगों, स्कूल के शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने खुशी जाहिर की है, इससे पूर्व भी अरव दो बार स्टेट फेडरेशन की और से बास्केटबॉल में राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग कर चुके हैं। छात्र के चयन पर धनोल्टी विधायक प्रीतम पंवार, ब्लाक प्रमुख सीता रावत, डीसीबी अध्यक्ष सुभाष रमोला, ओबीसी आयोग उपाध्यक्ष संजय नेगी, गीता रावत, कुंवर सिंह पंवार, सुनील सजवाण, भाजपा मंडल अध्यक्ष पृथ्वी सिंह रावत, व्यापार मंडल अध्यक्ष अकबीर पंवार आदि ने खुशी जताते हुए शुभकामना दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *