बड़कोट में एबीवीपी ने तीन पदों पर प्रत्याशी किए घोषित
उत्तरकाशी
राजेंद्र सिंह रावत राजकीय महाविद्यालय बड़कोट टटाऊ में छात्र संघ चुनाव के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद(एबीवीपी) ने अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं यूआर सहित तीन पदों पर अपने अधिकृत प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतार दिए हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक नितिन चौहान ने बड़कोट महाविद्यालय में होने वाले छात्र संघ चुनाव के लिए तीन पदों परअधिकृत प्रत्याशियों की सूची घोषित की है। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए सोनी तोमर, उपाध्यक्ष पद पर निकिता जगुड़ी तथा विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद के लिए निर्देश चौहान के नाम घोषित किए हैं। एबीवीपी द्वारा उम्मीदवार घोषित किये जाने के बाद कॉलेज में छात्र संघ चुनाव का रंग और चढ़ गया है।
