पेयजल व सीवर लाइन बिछाने की मांग की

हल्द्वानी। वार्ड नंबर-5, तुलसी नगर पॉलीशीट के कुछ हिस्सों में अभी तक अमृत योजना के तहत पेयजल लाइन नहीं बिछी है। कई बार लोगों ने विभागीय अधिकारी को सूचना दी, लेकिन कोई कदम नहीं उठाया गया। जिस कारण क्षेत्र वासियों में काफी आक्रोश है। क्षेत्रवासी व सामाजिक कार्यकर्ता विक्रम अधिकारी ने मंगलवार को जल निगम कार्यालय पहुंचकर छूटे हिस्से में जल्द पेयजल लाइन बिछाने की मांग की। इसके बाद सहायक अभियंता यतीन्द्र लसपाल ने क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान पूर्व पार्षद मुन्ना पोखरिया, त्रिलोक मेहर, सविता आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *