सभी धर्म के लोग करते हैं महर्षि वाल्मीकि का सम्मान
हरिद्वार
महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर कनखल स्थित वाल्मीकि मंदिर में कार्यक्रम आयोजित किए गए। महंत मानदास ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि का सम्मान सभी धर्म, वर्ग के लोग करते हैं। रामायण के माध्यम से उन्होंने सद् मार्ग पर चलने की दिशा दिखाई।
धार्मिक आयोजन में पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने कहा कि रामायण समाज के लिए प्रेरणादायक है। कार्यक्रम में अमीलाल वाल्मीकि, कैश खुराना, नितिन तेश्वर, नवीन प्रधान, किरण पाल वाल्मीकि, नरेश चान्याना, अशोक तेश्वर, राजेंन्द्र चुटेला, सुनील राजौर, वीरेंद्र श्रमिक, भंवर सिंह, पार्षद परविंदर गिल, राजेश छाछर, विक्रम छाछर, नीरज छाछर, आनंद कागड़ा, जगदीश वैद, ओम प्रकाश तेश्वर, रामदर्शन छाछर, विपिन पेवल, घनश्याम पेवल, सतपाल चंचल, सुभाष ठेकेदार आदि उपस्थित र
