ऐश्वर्य, तृप्ति और अन्नू करवा क्वीन में अब्बल
देहरादून
श्री शिरडी साईं श्रद्धा धाम तिलक रोड में करवा चौथ पर्व पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। मेहंदी में रीमा, रीता, दिशा, वंदना, नृत्य में सोनिया, मोनिका, प्रीति, सुनीता जैन, मधु गुप्ता, अर्चना, नीतू बसंल विजेता रही। इसी तरह करवा चौथ क्वीन (25-40) आयु वर्ग में ऐश्वर्या अग्रवाल, चेतना सिंघल, शिखा गुप्ता, (40-55) आयु वर्ग में तृप्ति मित्तल, मुक्त जैन, शैली तायल और (55 से 65 ) आयु वर्ग में अन्नू अग्रवाल, ज्योति तनेजा, रजनी सिंघल क्रमश: प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान पर रही। निर्णायक मंडल में वीण सिंह, डेज़ी मित्तल, अनुजा तिवारी, सुमन नगलिया शामिल रहे। इस मौके पर श्रुतिका नगलिया, ऋचा नगलिया, पेरिस, नीतू बंसल, आंचल बंसल, रीना गोयल, अन्नू अग्रवाल, सिमरन सक्सेना मौजूद रहे।
