पीजी कॉलेज नई टिहरी की समस्याओं पर चर्चा की

नई टिहरी। पीजी कॉलेज नई टिहरी में शिक्षक और अभिभावक संघ की बैठक में महाविद्यालय की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक के बाद पीटीए संघ का गठन किया गया। जिसमें मेहरबान सिंह नेगी को अध्यक्ष तथा डॉ. विजय प्रकाश सेमवाल को सचिव बनाया गया। मंगलवार को पीजी कॉलेज नई टिहरी में आयोजित कार्यक्रम का मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष सीमा कृषाली तथा महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. पुष्पा नेगी ने दीप जलाकर शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष ने शिक्षकों और अभिभावक संघ के पदाधिकारियों से महाविद्यालय में बेहत्तर शिक्षण कार्य हेतु मिलकर कार्य करने को कहा। प्राचार्य ने सभी लोगों से मिलकर कॉलेज के विकास में अपना योगदान देने की अपील की। बैठक के बाद अभिभावक संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें मेहरबान सिंह नेगी को अध्यक्ष, भवानी राणा उपाध्यक्ष, डॉ. वीपी सेमवाल सचिव, सुरेश नेगी सह सचिव, डॉ. आशा डोभाल को कोपाध्यक्ष चुना गया। मौके पर राजपाल राणा, देवेन्द्र नौडियाल, सीएस परमार, गुड्डी देवी, ममता देवी, महिताब गुनसोला, चतर सिंह चौहान, अनुसूया नौटियाल, डॉ. हर्ष सिंह नेगी, आशा डोभाल, सतेंद्र ढौंडियाल, डीपीएस भंडारी, आरके त्यागी, विजय नेगी, रजनी गुसाईं, डीएस तोपवाल, पीसी पैन्यूली, एएम पैन्यूली, सोबन कोहली, प्रीति शर्मा, डॉ. पदमा वशिष्ठ सहित शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *