बाघिन के हमले में वन गुर्जर घायल

रुद्रपुर

मवेशी चराने गए एक वन गुर्जर पर बाघिन ने हमला कर घायल कर दिया। वन गुर्जर ने किसी तरह अपनी जान बचाई। शुक्रवार सुबह वन गुर्जर मोहम्मद आरिफ निवासी हंसपुर खत्ता मवेशियों को चराने जंगल गया था। कई और गुर्जर भी मवेशियों को चराने जंगल ले गए थे। इस दौरान अचानक बाघिन ने मोहम्मद आरिफ पर हमला बोल दिया। बाघिन ने आरिफ पर झपट्टा मारा तो उसके हाथ में पंजा लगा। किसी तरह आरिफ ने छिपकर जान बचाई। इस दौरान दूसरे गुर्जर भी पहुंच गए। शोर मचाने पर बाघिन जंगल की ओर चली गई। आरिफ ने इसकी जानकारी रनसाली रेंज के रेंजर महेंद्र सिंह रैकुनी को दी। रेंजर ने बताया कि आरिफ ने जानकारी दी है कि बाघिन अपने बच्चे के साथ थी। उसने हमला कर घायल किया है। बताया कि हंसपुर रेंज में बाघ की मूवमेंट रहती है। वन विभाग नियमानुसार मुआवजे की कार्यवाही करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *