प्रशासनिक सेवा में महत्व कड़ी है पटवारी

चम्पावत

डीएम नवनीत पांडेय ने कहा कि राजस्व उप निरीक्षक महत्वपूर्ण कड़ी है। नव प्रशिक्षु राजस्व उप निरीक्षकों के प्रशिक्षण में जनता की सेवा के करने को कहा। शुक्रवार को डीएम नव प्रशिक्षु राजस्व उप निरीक्षकों के साथ मुखातिब हुए। उन्होंने राजस्व उप निरीक्षकों से लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की अपील की। कहा कि राजस्व उप निरीक्षक को आम लोगों के संपर्क रहना चाहिए। नव प्रशिक्षु पटवारियों को 11 दिसंबर तक व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस दौरान वे तमाम विभागों के कार्यों की जानकारी लेंगे। प्रशिक्षण में 19 पुरुष व आठ महिला प्रशिक्षु हैं। प्रशिक्षण में अपर सांख्यिकी अधिकारी जुगल किशोर पांडेय शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *