चम्पावत के रेडियोलॉजिस्ट ने लोहाघाट में संभाला कार्य
चम्पावत
लोहाघाट एसडीएच में लोगों की शिकायत के बाद शुक्रवार को जिला मुख्यालय से आए रेडियोलॉजिस्ट ने सेवाएं देना शुरू कर दिया है। दूर-दराज से आई 35 गर्भवती के अल्ट्रासाउंड किए। उपजिला अस्पताल लोहाघाट में रेडियोलॉजिस्ट डॉ. सोनाली मल्होत्रा के अवकाश में जाने के बाद व्यवस्थाएं लड़खड़ा गई थी। दूर-दराज से आने वाली गर्भवती महिलाओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों की मांग के बाद सीएमओ ने सप्ताह में दो दिन चम्पावत के रेडियोलॉजिस्ट को लोहाघाट में अपनी सेवाएं देने के आदेश दिए हैं। शुक्रवार को चम्पावत से आए रेडियोलॉजिस्ट डॉ.प्रदीप बिष्ट ने अल्ट्रासाउंड किए।
