पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान
रुडकी
उत्तर प्रदेश की सीमा से लगे पोस्टों पर गंगा दशहरा स्नान को लेकर पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। जिसमें स्नान और धार्मिक कार्य के लिए आ लोगों के वाहनों को वापस लौटा गया। दशहरा स्नान को लेकर उत्तर प्रदेश की सीमा से लगे चेकपोस्ट काली नदी वह मंडावर पर पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाकर अन्य राज्यों से आने वाले लोगों के वाहनों को रोककर वापस कराया। साथ ही 72 घंटे के अंदर की तैयार आरटीपीसीआर रिपोर्ट निगेटिव व ई-पास दिखाई जाने पर लोगों के वाहनों को उत्तराखंड में प्रवेश करने दिया गया। जिसे लेकर चेक पोस्ट के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतार लगी रही। जिसमें लोगों को आवाजाही के लिए काफी असुविधा का सामना करना पड़ा। काली नदी चेक पोस्ट प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि बाहर से आने वाले लोगों को स्नान के लिए हरिद्वार में प्रवेश नहीं करने दिया गया। जिससे सीमाएं पूरी तरीके से चाक-चौबंद रही। साथ ही उन्होंने बताया कि बाहर से आने वाले लोगों के 160 वाहनों को वापस कराया गया और हरिद्वार में प्रवेश करने के लिए ई पास व आरटीपीसीआर नेगेटिव रिपोर्ट दिखाए जाने के बाद उसको हरिद्वार की सीमा में प्रवेश भी करने दिया गया।
