आईआईटी के प्रो. शर्मा को मिला मानद फैलोशिप
रुड़की
। नागपुर में एशियन साइट्रस कांग्रेस में आईआईटी रुड़की के प्रो. अश्विनी कुमार शर्मा को मानद फैलोशिप दी गई। प्रो. अश्विनी कुमार शर्मा और प्रो. हर्ष चौहान ने अपने छात्रों के साथ बैठक में भाग लिया। प्रो. शर्मा ने खट्टे पौधों के एचएलबी रोग से निपटने के लिए संभावित प्रबंधन रणनीतियो पर व्याख्यान दिया। प्रो. हर्ष चौहान ने बहु तनाव सहनशील साइट्रस विकसित करने की दिशा पर व्याख्यान दिया। मुख्य अतिथि केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने प्रो. शर्मा के साइट्रीकल्चर के क्षेत्र में असाधारण योगदान पर यह सम्मान दिया। आईआईटी के निदेशक प्रो. केके पंत ने शर्मा को बधाई दी। कहा कि एशियाई साइट्रस कांग्रेस-2023 कृषि और स्थिरता को आगे बढ़ाने में सहयोग की शक्ति पर प्रकाश डालता है।
