भाजपा सरकार में हो रहा सब का विकास
रुड़की
लक्सर कस्बे में शनिवार को नगर पालिका चेयरमैन अंबरीश गर्ग ने कहा कि कांग्रेस कार्यकाल में देश व प्रदेश में विकास का पहिया पूरी तरह से थम गया था। गरीब, मजदूर, बेरोजगार पूरी तरह से त्रस्त थे। लेकिन अब भाजपा सभी वर्गों धर्म के लोगों को ध्यान में रखकर कार्य कर रही है। यह बात उन्होंने अपने कैंप कार्यालय में पत्रकार वार्ता में कही। सांसद प्रतिनिधि जितेंद्र चौधरी ने कहा कि लक्सर-रुड़की मार्ग, लक्सर-हरिद्वार मार्ग, लक्सर रायसी मार्ग, लक्सर-बसेड़ी मार्ग व आमखेड़ी पुल सभी हरिद्वार सांसद की ही देन है। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी ओबीसी मोर्चा के सदस्य सहदीप चौधरी ने कहा कि भाजपा द्वारा पिछले दिनों आई बाढ़ में क्षेत्र के किसानों को उनकी फसल नुकसान का पूरा मुआवजा दिया जा रहा है। इस मौके पर विजेंद्र पांचाल, शिवकुमार गर्ग, अरविंद अग्रवाल, आवेश गर्ग, सचिन मित्तल व अरविंद कल्याणी आदि शामिल रहे।
