चोरी की बाइकों के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
रुड़की
चोरी की बाइक के साथ एक आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा। पूछताछ के दौरान आरोपी पुलिस को संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। पुलिस द्वारा सख्ती से पूछताछ करने पर उसने पुलिस को बताया कि बाइक चोरी की है। इसके बाद उसकी निशानदेही पर एक और बाइक पुलिस द्वारा बरामद कर ली गई। आरोपी का चालान कर उसे न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। कोतवाली पर तैनात उप निरीक्षक हाकम सिंह अपने सहयोगियों के साथ तांशीपुर क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। एक युवक बाइक पर सवार होकर उधर से गुजरा पुलिस ने उसे रोककर पूछताछ की तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। पुलिस को संदेह हुआ तो पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ की तो आरोपी ने बताया कि बाइक चोरी की है। आरोपी के कब्जे से चोरी की बाइके बरामद की गई है। आरोपी ने बताया कि वह अधिकांश विवाह समारोह में बाहर खडी बाइकों को चोरी करता है। इंस्पेक्टर प्रदीप बिष्ट ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम शादाब उर्फ बोना निवासी ग्राम माधोपुर थाना गंगनहर रुड़की बताया है। आरोपी को चालान करने के बाद कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
