विद्युत लाईन से उन्नीस सौ मीटर तार चोरी

रुड़की

डाडा जलालपुर,करौंदी क्षेत्र के खेतों मे लगे नलकूपों पर जाने वाली बिजली लाइन से चोरों ने उन्नीस सौ मीटर तार चोरी कर लिया है। नलकूप में बिजली सप्लाई ठप होने पर किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। डाडा जलालपुर बिजली घर पर तैनात अवर अभियंता शिवम कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि करौंदी व सिकरौढ़ा गांव में किसानों के नलकूपों पर जाने वाले बिजली लाइन से तार चोरी हुए हैं। थाना प्रभारी रमेश तनवार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *