नैनबाग महाविद्यालय में निर्विरोध चुने गए सभी प्रत्याशी
नई टिहरी
राजकीय महाविद्यालय नैनबाग में छात्र संघ चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया संपन्न हो गई। सभी पदों पर एक-एक ही प्रत्याशी के नामांकन होने से सभी पदों पर प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो गए। महाविद्यालय के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. ब्रिश कुमार ने बताया कि, चुनाव के सभी पदों पर एक-एक नामांकन किया गया। जिसमें रवांई जौनपुर, जौनसार संगठन की ओर से अध्यक्ष पद के लिए आकाश चौहान, उपाध्यक्ष आरती रावत, सचिव सविता रावत तथा कोषाध्यक्ष सुहानी का नामांकन कराया। जबकि एबीवीपी संगठन की ओर से सह सचिव पद पर हरीश कुमार तथा विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पर आकाश अग्रवाल ने नामांकन कराया। दोनों संगठनों की आपसी सहमति से एक-एक प्रत्याशी का नामांकन पत्र दाखिल होने से सभी पदों पर उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित होने जा रहे हैं। बताया कि, सभी निर्विरोध प्रत्याशियों को मंगलवार(आज) शपथ दिलाई जाएगी। रवांई जौनपुर जौनसार के संस्थापक उपेंद्र पंवार ने कहा कि, संगठन का दसवां अध्यक्ष बना है। पार्टी अध्यक्ष व पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष गोविंद दास ने खुशी जाहिर की इस मौके पर पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष महेश तोमर, नरेंद्र पवार अजीत रावत,संजय रावत, सुनील नेगी आदि मौजूद रहे।
