शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म

रुड़की।  युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने को आरोप में पुलिस ने युवक पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। झबरेड़ा थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दो वर्ष पूर्व उसकी मुलाकात एक युवक से हुई थी। मुलाकात के दौरान युवक ने उससे शादी करने का वादा किया था। शादी का वादा करने के बाद युवक ने उससे कई बार शारीरिक संबंध बनाए। जब उसने शादी करने की बात की तो युवक ने परिजनों से बातकर शादी करने की बात कही। अब कुछ दिन पूर्व शादी करने से मना कर दिया गया। पीड़िता ने तहरीर देकर युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। थानाध्यक्ष विनोद थपलियाल ने बताया कि युवती की तहरीर पर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *