राज्यस्तरीय बास्केटबॉल में नैनीताल बना चैंपियन
हल्द्वानी
राज्यस्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में नैनीताल जिला ओवरऑल चैंपियन बना है। प्रतियोगिता के अंडर-14 बालक वर्ग में पौड़ी, बालिका वर्ग में नैनीताल, अंडर-19 बालक वर्ग में नैनीताल, बालिका वर्ग में अल्मोड़ा, अंडर-17 बालिका वर्ग में नैनीताल विजेता बना। मुख्य शिक्षा अधिकारी नैनीताल जगमोहन सोनी और जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) नागेंद्र बर्त्वाल ने विजेता और उपविजेताओं को पुरस्कृत किया। यहां बीईओ हरेंद्र मिश्र, डीके पंत, राहुल पवार, संजय वर्मा, मनीष पवार, पूरन नयाल, सुरेंद्र अधिकारी, हरगोविंद पाठक, विजय पांडे, डीएन त्रिपाठी, मोहम्मद तनवीर, राजीव गुप्ता, राहुल पवार आदि रहे।
