गुरचरण सिंह बब्बर को पुलिस ने नारसन बार्डर पर रोका
रुड़की
ऑल इंडिया सिख कांफ्रेंस के अध्यक्ष गुरचरण सिंह बब्बर को पुलिस ने नारसन बार्डर पर रोक लिया। उन्होंने कहा कि ज्ञान गोदड़ी को लेकर सिख समाज में भारी गुस्सा है। इस मामले में अभी तक केवल आश्वासन के सिवा कुछ नहीं मिला है। गुरचरण सिंह बब्बर को पुलिस ने नारसन बॉर्डर पर रोक लिया। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से वार्ता कर बताया कि वह बंदी छोड़ पर्व के मौके पर हरिद्वार में दीप प्रज्वलित करने के लिए अकेले ही जा रहे थे। कुछ मंदिरों में भी उनके जाने का कार्यक्रम था लेकिन पुलिस प्रशासन ने उन्हें आगे जाने नहीं दिया।