सेनेटोरियम में मरीजों को मिला डिजिटल एक्सरे मशीन का लाभ
नैनीताल।
लंबे के इंतजार के बाद टीवी सेनेटोरियम में मरीजों को डिजिटल एक्सरे मशीन का लाभ मिलने लगा है। 15 लाख रुपये से अधिक की लागत से सेनेटोरियम में डिजिटल एक्सरे मशीन लगा दी गई है। ट्रायल में डॉक्टरों ने एक्सरे को सही बताया है। यूपी, उत्तराखंड सहित देश के हर राज्यों से बेहतर उपचार को यहां पहुंचने वाले मरीजों को अब बेहतर सुविधा मिल सकेगी। मरीजों को डिजिटल एक्सरे के लिए हल्द्वानी या अन्य अस्पतालों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। टीवी मरीज से संबंधित सभी जांचे अस्पताल में ही हो जाएंगी। डॉ. शशि बाला ने बताया कि मरीजों को अब डिजिटल एक्सरे मशीन का लाभ मिलने लगेगा। अस्पताल में मशीन लगा दी गई है। ट्रायल पूरा कर रिपोर्ट भेज दी गई
