मधुमक्खियों ने किसानों पर किया हमला

रुड़की

क्षेत्र के कलालहटी गांव में खेत में गन्ने की छिलाई कर रहे किसानों पर मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। मधुमक्खियों के हमले से छह किसान जख्मी हो गए। जिसमें से एक की हालात गंभीर है। उपचार के लिए एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक किसी पक्षी ने इस छत्ते में पत्थर मार दी। इसके चलते मधुमक्खियां निकल पड़ीं और खेत में काम कर रहे किसानों पर हमला बोल दिया। कलालहटी निवासी आत्माराम चौहान को उपचार के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *