करणदीप कोच्चर ने 64 के कार्ड से बनायी बढ़त
अहमदाबाद,
। चंडीगढ़ के करणदीप कोचर ने आठ अंडर 64 का शानदार कार्ड खेलकर टाटा स्टील पीजीटीआई के सत्र के पहले टूर्नामेंट गुजरात ओपन के पहले राउंड में आठ अंडर 64 का शानदार कार्ड खेलकर बढ़त बना ली।
40 लाख रुपये की पुरस्कार राशि वाले इस टूर्नामेंट में मैसूरु के यशस चंद्र 65 का कार्ड खेलकर दूसरे स्थान पर हैं। तीन खिलाड़ी महू के ओमप्रकाश चौहान, गुरुग्राम के तापी घई और जयपुर के प्रखर असावा 66 के कार्ड के साथ संयुक्त तीसरे स्थान पर हैं।
