फुटबाल में नैनीताल रहा विजयी

पौड़ी

विद्यालयी शिक्षा विभाग की तीन दिवसीय राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता बालिका अंडर 17 अंडर 19 प्रतियोगिता कंडोलिया मैदान में शुरू हो गई। प्रतियोगिता का पहला मुकाबला अंडर-19 में देहरादून व नैनीताल के बीच खेला गया। जिसमें दोनों टीम एक-एक की बराबरी पर रही। दूसरा मैच अंडर 17 नैनीताल व टिहरी के बीच खेला गया जिसमें नैनीताल ने टिहरी को 10- 0 से हरा दिया। तीसरा मैच अंडर-19 पौड़ी व देहरादून के बीच खेला गया। जिसमें दोनों ही टीम बराबरी रही। इससे पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष यशपाल बेनाम, विशिष्ट अतिथि एडी माध्यमिक शिक्षा एसबी जोशी, सीईओ दिनेश चंद्र गौड़, संदीप काला, सुभाष ने किया। प्रतियोगिता में मुख्य निर्णयाक की भूमिका में सुनील रावत, राजेंद्र रावत, सुरेंद्र रावत, महिपाल लिंगवाल, अजय जैन, कमल उपरेती, विवेक कपरवाण, सुरेंद्र नेगी, जगमोहन नेगी, योगंबर नेगी, राजीव रावत, कमल रावत, भास्कर रावत, नरेश जुयाल, बबीता रावत, मालिनी, अनीता बिष्ट, धर्मेंद्र नेगी, सतीश कंडारी, संग्राम सिंह नेगी,विवेक कुकरेती प्रमोद नेगी आदि ने निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *