निराश्रित कन्याओं की मदद के लिए आगे आया श्री वैश्य बंधु समाज: अशोक अग्रवाल

हरिद्वार

श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार की और से निराश्रित कन्याओं के पालन पोषण व उन्हें समर्थ बनाने में योगदान कर रही जगजीतपुर स्थित संस्था मातृ आंचल को खाद्य सामग्री व दस हजार रूपए की सहायता प्रदान की गयी। श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र के संस्थापक अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने कहा कि कोरोना काल में समाज के प्रत्येक वर्ग को कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों का पालन करते हुए श्री वैश्य बंधु समाज की और से डा.चंद्रमोहन कंसल के सहयोग से निराश्रित कन्याओं के पालन पोषण व उन्हें समर्थ बनाकर समाज में उचित स्थान दिलाने में उल्लेखनीय भूमिका निभा रही मातृ आंचल को खाद्य सामग्री व नकद राशि प्रदान की गयी। अशोक अग्रवाल ने कहा कि सभी को निराश्रित कन्याओं के संरक्षण संवद्र्धन के लिए आगे आना चाहिए। विनित अग्रवाल व डा.अजय अग्रवाल ने कहा कि स्थापना के बाद से ही श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र समाज कल्याण में निरंतर योगदान कर रहा है। कोरोना काल में लगातार जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री प्रदान की जा रही है। मलिन बस्तियों कालोनियों व सडक़ों पर गुजर बसर कर रहे लोगों की मदद सामग्री वितरित कर पुण्य कार्य किया जा रहा है। साम्र्थयवान नागरिकों को कोरोना काल में खुले दिल से जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने बताया कि मातृ आंचल में रह रही कन्याओं को कोरोना काल में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना ना करना पड़े। इसे देखते हुए संस्था को मदद उपलब्ध करायी गयी है। इस अवसर पर डा.चंद्रमोहन कंसल, महावीर मित्तल, मुदित तायल व आशु गुप्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *